बैठक में पेंशनरों की समस्याएं बताईं
Lucknow News - लखनऊ में रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई। बैठक में दिसंबर में होने वाली पेंशन अदालत की जानकारी दी गई। चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान के लिए ज्ञापन दिया गया और समस्याओं पर चर्चा की गई। मंडल...

लखनऊ। रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की लखनऊ मंडल की मासिक बैठक में दिसंबर में होने वाली पेंशन अदालत को लेकर जानकारी दी गई। चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बादशाह नगर को ज्ञापन दिया गया। उन्हें समस्याएं बताईं। मंडल अध्यक्ष गोपाल जी तिवारी की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय में हुई बैठक में सदस्यों को रेलवे बोर्ड से जारी आदेशों की जानकारी दी गई। मंडल मंत्री सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। बैठक में सीबी मालवीय, डीएस जायसवाल, बलराम वर्मा, तरुन प्रकाश, मोहिनी लुधानी एवं एसएसडी द्विवेद्वी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




