वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों में आज से लगेंगे अतिरिक्त कोच

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 20-21 अक्तूबर से छह ट्रेनों में अस्थायी रूप से स्लीपर और जनरल के कोच लगाने का निर्णय लिया है। वाराणसी बरेली, राजगीर और लखनऊ एक्सप्रेस में ये कोच जोड़े जाएंगे।...

वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों में आज से लगेंगे अतिरिक्त कोच

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 20-21 अक्तूबर से छह ट्रेनों में स्लीपर व जनरल के कोच लगाने का फैसला किया है। यह कोच अगले एक माह के लिए अस्थायी रूप से लगाए जाएंगे। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 14235 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस में 20 से व 04236 बरेली वाराणसी एक्सप्रेस में 21 से स्लीपर का एक-एक कोच लगाया जाएगा। 14224 वाराणसी राजगीर एक्सप्रेस में 20 से और 14223 राजगीर वाराणसी एक्सप्रेस में जनरल के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 04217 वाराणसी लखनऊ एक्सप्रेस वाया अयोध्या धाम और 04218 लखनऊ वाराणसी एक्सप्रेस स्पेशल में 20 से जनरल क्लास का एक-एक कोच लगेगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।