रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण, 14 विशेष ट्रेनों का संचालन निरस्त

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

गोरखपुर मंडल के उनौला-पिपराइच स्टेशनों के बीच दोहरीकरण के काम के कारण 30 मई से 8 जून तक कई विशेष ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। इस दौरान प्री नान इंटरलॉक और नान इंटरलॉक कार्य किए जाएंगे। रेल संरक्षा आयुक्त 8 जून को निरीक्षण करेंगे।

रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण, 14 विशेष ट्रेनों का संचालन निरस्त

वाराणसी मण्डल के गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा रेल खण्ड पर स्थित उनौला-पिपराइच स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण के कमीशनिंग के कारण 30 मई तक प्री नान इण्टरलॉक, 31 मई से 05 जून तक प्री-नान इण्टरलॉक एवं 06 से 08 जून तक नान इण्टरलॉक कार्य किया जाएगा। 08 जून को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे। इस दौरान लखनऊ होकर जाने वाली 14 विशेष ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। निरस्त की गई विशेष ट्रेनों में दिल्ली से 28 मई एवं 04 जून को चलने वाली 04010 दिल्ली-मोतिहारी, सीतामढ़ी से 30 मई एवं 06 जून को चलने वाली 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली, गांधी धाम से 29 मई एवं 05 जून को चलने वाली 09451 गांधी धाम-भागलपुर, भागलपुर से 01 एवं 08 जून को चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधी धाम, पूर्णिया कोर्ट से 24, 31 मई तथा 05 एवं 07 जून को चलने वाली 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनन्द विहार टर्मिनस, आनन्द विहार टर्मिनस से 26 मई तथा 02, 07 एवं 09 जून को चलने वाली 05580 आनन्द विहार टर्मिनस-पूर्णिया कोर्ट, उधना से 30 मई एवं 06 जून को चलने वाली 09041 उधना-जयनगर, जयनगर से 01 एवं 08 जून को चलने वाली 09042 जयनगर-उधना, उधना से 31 मई एवं 07 जून को चलने वाली 09045 उधना-जयनगर, जयनगर से 01 एवं 08 जून को चलने वाली 09046 जयनगर-उधना, उधना से 31 मई एवं 07 जून को चलने वाली 09047 उधना-झंझारपुर, झंझारपुर से 01 एवं 08 जून को चलने वाली 09048 झंझारपुर-उधना, सहरसा से 02 जून को चलने वाली 05575 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस और आनन्द विहार टर्मिनस से 04 जून को चलने वाली 05576 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।