Lucknow News: महानगर में रेलवे क्रासिंग का बैरियर फंसा, लगा जाम

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News: लखनऊ के महानगर में डालीगंज-बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के बीच छन्नूलाल चौराहे के पास रेलवे क्रॉसिंग का एक बैरियर मंगलवार दोपहर ट्रेन गुजरने के बाद नहीं खुला। दूसरी ओर का बैरियर उठ गया था, लेकिन महानगर की तरफ का फंसने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। दोपहिया वाहन दूसरे रास्तों से निकल गए, जबकि चार पहिया वाहन फंसे रहे। कर्मचारी की मशक्कत के बाद बैरियर ठीक हुआ और यातायात सुचारू हो गया।

Lucknow News: महानगर में रेलवे क्रासिंग का बैरियर फंसा, लगा जाम

Lucknow News: डालीगंज-बादशाहनगर रेलवे स्टेशन के बीच महानगर में छन्नूलाल चौराहा के पास स्थित रेलवे क्रासिंग का एक बैरियर मंगलवार दोपहर को फंस गया। यह घटना तब हुई जब बंद क्रासिंग को खोला जाने लगा। इस घटना से क्रासिंग खुल नहीं पाया और दोनों तरफ रुके वाहनों के कारण जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद वहां तैनात कर्मचारी ने क्रासिंग को सही किया तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। बताया जाता है कि दोपहर में लगभग दो बजे के आसपास ट्रेन गुजरने के बाद क्रासिंग को खोला जाने लगा तो महानगर की तरफ वाला बैरियर नहीं उठा। जबकि दूसरी तरफ का उठ गया।

यह देख कर क्रासिंग पर तैनात कर्मचारी ने बैरियर को उठाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान क्रासिंग पर वाहनों की संख्या बढ़ती रही और जाम लगता रहा। काफी देर तक बैरियर नहीं खुलने पर दोपहिया वाहन वाले पीछे हट कर दूसरे मार्गों से निकल लिए, लेकिन चार पहिया वाहन वाले फंसे रहे। बताया जाता है कि क्रासिंग पर तैनात कर्मचारी ने किसी तरह बैरियर को सही किया तब जाकर वह खुल पाया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: महानगर में रेलवे क्रासिंग का बैरियर फंसा, लगा जाम