Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsRailway Consumer Advisory Meeting Proposes EMU Services and Station Renaming
आलमनगर स्टेशन का नाम बदलने की जोरदार मांग, बाबा बुद्धेश्वर किए जाने की मांग तेज

आलमनगर स्टेशन का नाम बदलने की जोरदार मांग, बाबा बुद्धेश्वर किए जाने की मांग तेज

संक्षेप: Lucknow News - मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में लखनऊ-हरदोई के बीच ईएमयू चलाने और आलमनगर स्टेशन का नाम ‘बाबा बुद्धेश्वर धाम’ रखने की मांग की गई। बैठक में कई अन्य सुझाव भी दिए गए, जैसे स्टेशनों पर सुविधाओं का…

Thu, 20 Nov 2025 03:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम कार्यालय में मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (DRUCC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने की। इस बैठक में लखनऊ मंडल के रेल यात्रियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगे और सुझाव उठाए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक का मुख्य मकसद लखनऊ और हरदोई के बीच ईएमयू (लोकल ट्रेन) का संचालन शुरू करने की मांग रही, जिससे यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। साथ ही, सदस्यों ने आलमनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'बाबा बुद्धेश्वर धाम' करने का सुझाव दिया है।

क्या है सदस्यों की महत्वपूर्ण मांगे

कृष्णानगर स्टेशन पर दो ट्रेनों (14863 और 22417) का ठहराव सुनिश्चित करना।

मेमू ट्रेन (64281/64282) का परिचालन उतरेठिया के बजाय लखनऊ तक बढ़ाना।

स्लीपर और एसी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था करना।

गौरीगंज स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर करना।

स्टेशनों और ट्रेनों के शौचालयों की सफाई व्यवस्था में सुधार लाना।

लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8/9 पर फूड स्टॉल की सुविधा देना।

ट्रेन में मिलने वाली खान-पान सामग्री की गुणवत्ता में सुधार करना।

आलमनगर स्टेशन पर और ट्रेनों का ठहराव देना।