ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकुशीनगर हादसे के लिए रेल प्रशासन जिम्मेदार: रालोद

कुशीनगर हादसे के लिए रेल प्रशासन जिम्मेदार: रालोद

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कुसीनगर में मानवरहित रेलवे फाटक पर हुए रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया है। इस घटना के लिए रेल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उच्चस्तरीय जांच कराने की...

कुशीनगर हादसे के लिए रेल प्रशासन जिम्मेदार: रालोद
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 26 Apr 2018 06:23 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कुसीनगर में मानवरहित रेलवे फाटक पर हुए रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया है। इस घटना के लिए रेल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

श्री दुबे ने कहा है कि देश में 7701 मानवरहित रेलवे क्रासिंग हैं। ये क्रासिंग हादसों का केंद्र बने हुए हैं और लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। वर्ष 2016 में भदोही जिले में भी मानव रहित क्रासिंग पर हादस हुआ था, जिसमें 8 बच्चों समेत 9 लोगो की मौत हुई थी। यह रेलवे की बड़ी लापरवाही है जो वर्षों से चली आ रही है। प्रदेश सरकार से मांग की है कि मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख और घायलों को 05 लाख रुपये मुआवजे के रूप में दिया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें