पंजाब मेल समेत चार ट्रेनें निरस्त
Railway
रेलवे ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें
रेलवे आए दिन ट्रेनों का संचालन किसी न किसी वजह से निरस्त कर रहा है। रोजाना सैकड़ों यात्रियों का सफर मुसीबत में पड़ता जा रहा है। पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें निरस्त होने से यात्री भटकने को मजबूर है। कंफर्म आरक्षित टिकट लेकर यात्री उसे निरस्त करा रहे हैं। विकल्प में यात्रियों को ट्रेनों में आरक्षित सीटें नहीं मिल पा रही हैं।
रेल अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रेल प्रशासन ने आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस, हावड़ा से अमृतसर चलने वाली पंजाब मेल एवं डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया। इससे आरक्षित टिकट पर सफर करने और घूमने जाने वाले यात्रियों को परेशानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा शुक्रवार लखनऊ जंक्शन से बाराबंकी जाने वाली मेमू, ऐशबाग से कल्याणपुर जाने वाली मेमू और कानपुर से लखनऊ आने वाली मेमू का संचालन भी रद्द रहा। इससे दैनिक यात्रियों को काफी तकलीफें उठानी पड़ी।
ये ट्रेनें आज नहीं आएंगी
13005 पंजाब मेल
14016 सद्भावना एक्सप्रेस
कल निरस्त रहने वाली ट्रेन
15909 अवध असम एक्सप्रेस