लखनऊ स्टेशन पर 18 अनधिकृत विक्रेता पकड़े गए
वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम ने आरपीएफ/लखनऊ के सहयोग से गाड़ी संख्या 15065 में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 11 अनधिकृत विक्रेताओं को पकड़ा गया। इसके अलावा, लखनऊ स्टेशन पर 7 अन्य विक्रेता भी पकड़े गए। सभी को आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।

सहायक वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कांत यादव के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम ने आरपीएफ/लखनऊ के सहयोग से गाड़ी संख्या 15065 में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 11 अनधिकृत विक्रेताओं को बिना किसी वैध अनुमति एवं प्राधिकरण के अवैध रूप से विक्रय कार्य करते हुए पकड़ा गया। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए सभी अवैध वेंडरों को अग्रिम कार्रवाई के लिए आरपीएफ/लखनऊ को सुपुर्द कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, अलग कार्रवाई में 7 अन्य अनधिकृत विक्रेताओं को लखनऊ स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया। इन्हें भी आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


