ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊराहुल गांधी अब सीधे अमेठी जाएंगे

राहुल गांधी अब सीधे अमेठी जाएंगे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अब सीधे अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी जाएंगे। पहले उनको नयी दिल्ली से फ्लाइट से लखनऊ आना था और फिर यहां हवाई अड्डे से सीधे सड़क मार्ग से अमेठी जाना था लेकिन...

राहुल गांधी अब सीधे अमेठी जाएंगे
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 03 Jan 2019 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अब सीधे अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी जाएंगे। पहले उनको नई दिल्ली से फ्लाइट से लखनऊ आना था और फिर यहां हवाई अड्डे से सीधे सड़क मार्ग से अमेठी जाना था लेकिन संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक अब वह लखनऊ नहीं आएंगे।

पार्टी नेताओं के मुताबिक श्री गांधी के तय कार्यक्रम में बदलाव की वजह शुक्रवार को लोकसभा में उनकी व्यस्तता है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कल राफेल डील पर सरकार की ओर से जवाब दिए जाने की संभावना है। लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही के लिए कांग्रेस ने व्हिप भी जारी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल डील को लेकर केन्द्र सरकार पर लगातार हमलावर है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक श्री गांधी अब सीधे फुरसतगंज पहुंचेंगे। उनके अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन आदि के कार्यक्रम भी निरस्त हुए हैं। अलबत्ता श्री गांधी के लखनऊ न आने से उनके जोरदार स्वागत की तैयारियों में लगे कार्यकर्ता मायूस हो गए हैं। तीन राज्यों में मिली ऐतिहासिक विजय के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत की पार्टी ने जोरदार तैयारी की थी। एयरपोर्ट से लेकर लखनऊ की सीमा तक उनका जगह-जगह पर टोलियां बनाकर फूल-मालाओं से स्वागत किया जाना था। श्री गांधी का कार्यक्रम बदलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर का भी गुरुवार को लखनऊ आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें