Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsRahul Gandhi s Bharat Jodo Yatra Strengthens Congress Against Modi Government
भारत जोडो यात्रा से मोदी सरकार अल्पमत में आई : अविनाश पांडेय

भारत जोडो यात्रा से मोदी सरकार अल्पमत में आई : अविनाश पांडेय

संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में कांग्रेस महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा ने मोदी सरकार को अल्पमत में ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने संगठन के विकास की आवश्यकता पर बल दिया और...

Fri, 10 Jan 2025 08:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ। विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पाण्डेय ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को मिले जनसमर्थन ने मोदी सरकार को अल्पमत में लाने का काम किया है और इसमें सभी कार्यकर्ताओं का योगदान है। अविनाश पाण्डेय ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय चल रहे संगठन सृजन कार्यक्रम के चौथे दिन शुक्रवार को यह बातें कहीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ संगठन का निर्माण किया जायेगा और आने वाले समय में हम सभी को एक साथ मिलजुल कर युद्धस्तर 2027 की तैयारी में उतरना है और प्रदेश की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी के अहंकार को तोड़ना है। इसके लिए आप सभी दिन रात मेहनत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाना होगा।

कार्यक्रम में कन्नौज, फतेहपुर, हमीरपुर, चित्रकूट, बांदा, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर, कानपुर देहात, इटावा एवं औरैया के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में बुंदेलखण्ड जोन के सह प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव नीलांशू चतुर्वेदी,सांसद किशोरी लाल शर्मा, पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया, विधायक आराधना मिश्रा मोना तथा पूर्व विधायक संजय कपूर, हाफिज मोहम्मद उमर, संजीव दरियाबादी, भूधर नारायण मिश्रा एवं नेकचन्द्र पाण्डेय शामिल रहे।