बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में मारे गए हर्षित मिश्र के परिवारीजनों से मिले राहुल

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लखऊ एयरपोर्ट पर बुधवार को

बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में मारे गए हर्षित मिश्र के परिवारीजनों से मिले राहुल

लखनऊ, विशेष संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लखऊ एयरपोर्ट पर बुधवार को एचपीसीएल के बदायूं प्लांट में मारे गए डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के परिवारीजनों से मुलाकात की। राहुल ने परिवारीजनों को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया।हर्षित के परिवारीजनों ने राहुल गांधी से उपरोक्त हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग रखी। पीड़ित परिवार के सदस्य वैभव मिश्रा ने बताया की जो एसआईटी जांच कमेटी बनी थी उसे 16 दिन में रिपोर्ट देनी थी। हालांकि, ढाई महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक एसआईटी जांच की रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी। राहुल ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने और दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।