Rae Bareli: minor abduction arrest of accused रायबरेली : नाबालिग से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार , Lucknow Hindi News - Hindustan

रायबरेली : नाबालिग से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार 

रायबरेली जिले के मिल एरिया क्षेत्र में दुकान से लौट रही किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  बीते रविवार की देर शाम घर से कुछ दूरी पर दुकान से...

हिन्दुस्तान टीम  रायबरेली।Mon, 25 June 2018 07:41 PM
share Share
Follow Us on
 रायबरेली : नाबालिग से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार 

रायबरेली जिले के मिल एरिया क्षेत्र में दुकान से लौट रही किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
बीते रविवार की देर शाम घर से कुछ दूरी पर दुकान से सामान खरीदने गई किशोरी को वापस लौटते समय गांव के एक युवक ने अगवा कर लिया। युवक ने किशोरी को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। नाबालिग किशोरी के चिल्लाने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह बहसी दरिंदे के चंगुल से छुटने के बाद घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को बताया तो परिजन दंग रह गए। किशोरी ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक गुफरान पुत्र जलील को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ अतुल कुमार सिंह ने बताया किशोरी की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।