ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरायबरेली लोकसभा सीट : गैर कांग्रेस दलों को सिर्फ तीन बार मौका मिला 

रायबरेली लोकसभा सीट : गैर कांग्रेस दलों को सिर्फ तीन बार मौका मिला 

Rae Bareli Lok Sabha seat:  वीवीआईपी का रसूख रखने वाली रायबरेली हमेशा लोकसभा सीट कांग्रेस की विरासत रही है। यहां के वोटरों पर नेहरू गांधी परिवार का जादू लंबे समय से चलता आ रहा है। केवल तीन...

रायबरेली लोकसभा सीट : गैर कांग्रेस दलों को सिर्फ तीन बार मौका मिला 
चंद्र किशोर मिश्रा , रायबरेली | Sat, 30 Mar 2019 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

Rae Bareli Lok Sabha seat:  वीवीआईपी का रसूख रखने वाली रायबरेली हमेशा लोकसभा सीट कांग्रेस की विरासत रही है। यहां के वोटरों पर नेहरू गांधी परिवार का जादू लंबे समय से चलता आ रहा है। केवल तीन मौके आए जब गैर कांग्रेसी दलों के प्रतिनिधि यहां से सांसद बन गये। 

1977 में जनता पार्टी से राजनारायण और 1996 व 1998 में भाजपा के अशोक कुमार सिंह ही यहां से गैर कांग्रसी सांसद रहे। इसके बाद यहां की जनता ने फिर किसी भी गैर कांग्रेसी प्रत्याशी को मौका नहीं दिया। तब से लगातार इस सीट पर नेहरू गांधी परिवार का ही वर्चस्व बना हुआ है। 

16 बार विजय हासिल कर चुकी है कांग्रेस: इस वीआईपी जिले की संसदीय सीट पर 16 बार कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी के अशोक सिंह ने 2 बार जीत दर्ज की है। एक बार जनता पार्टी के राजनारायण ने जीत दर्ज की है। बसपा और सपा अभी तक यहां  खाता तक नहीं खोल पाए हैं।  वर्तमान में यहां सांसद सोनिया गांधी हैं। 

2014 में सोनिया चौथी बार बनी सांसद
2014 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सोनिया गांधी ने चुनाव जीता। उन्हें कुल 526434 वोट मिले थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय अग्रवाल को 173721 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी प्रवेश सिंह रहे। 

प्रियंका की कांग्रेस नेताओं को हिदायत, आपसी गिले-शिकवे भुला पार्टी को जिताएं

इंदिरा गांधी की हार को बड़ी चूक मानते हैं लोग
1967 से 1977 का दशक रायारेली के विकास का स्वर्णकाल था। यहां की सांसद और देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार से सभी विभागों को लगाकर यहां विकास की गंगा बहा दी थी। परंतु 1977 में यहां के वोटरों ने इंदिरा गांधी को न चुनकर जनता पार्टी के राजनारायण को चुना।  इसके बाद जिले के विकास की रफ्तार थम गई। ढाई साल में ही रायबरेली की जनता ने मान लिया कि उसने इंदिरा गांधी को न चुनकर बहुत बड़ी राजनैतिक भूल की है।

कब कौन जीता

1957    बैजनाथ कुरील, कांग्रेस
1957    फिरोज गांधी, कांग्रेस
1960    आरपी सिंह, कांग्रेस
1962    बैजनाथ कुरील, कांग्रेस
1967    इंदिरा गांधी, कांग्रेस
1971    इंदिरा गांधी, कांग्रेस
1977    राजनारायण, जनता पार्टी
1980    इंदिरा गांधी, कांग्रेस
1980    अरुण नेहरू, कांग्रेस
1984    अरुण नेहरू, कांग्रेस
1989    शीला कौल, कांग्रेस
1991    शीला कौल, कांग्रेस
1996    अशोक कुमार सिंह, भाजपा
1998    अशोक कुमार सिंह, भाजपा
1999    कैप्टन सतीश शर्मा, कांग्रेस
2004    सोनिया गांधी, कांग्रेस
2006    सोनिया गांधी, कांग्रेस
2009    सोनिया गांधी, कांग्रेस
2014    सोनिया गांधी, कांग्रेस

779813 कुल मतदाता 
870954  पुरुष मतदाता
779813 महिला मतदाता  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें