ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ रायबरेली: पूर्व पंचायत सदस्य का निधन

रायबरेली: पूर्व पंचायत सदस्य का निधन

सतांव तृतीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रहीं कर्मा देवी सिंह का बुधवार की दोपहर लखनऊ के एक अस्पताल में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। समाज सेवा से वर्षों तक जुड़ी रही कर्मा देवी के निधन से क्षेत्र...

 रायबरेली: पूर्व पंचायत सदस्य का निधन
हिन्दुस्तान संवाद,रायबरेली।Wed, 26 Aug 2020 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

सतांव तृतीय क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रहीं कर्मा देवी सिंह का बुधवार की दोपहर लखनऊ के एक अस्पताल में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। समाज सेवा से वर्षों तक जुड़ी रही कर्मा देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
क्षेत्र के जरिया गांव निवासी कर्मा देवी के पांच पुत्र हैं जिसमें एक रणवीर सिंह बबलू गांव के प्रधान है। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में कर्मा देवी सतांव तृतीय से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थीं। अपनी अच्छी कार्य शैली को लेकर वह आम जनता में काफी लोकप्रिय रही। मंगलवार को अचानक उनकी तबियत विगड़ गयी जिससे उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार को हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। उनकी मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक सुरेन्द्र विक्रम पंजाबी सिंह, प्रधान गया लोधी, संगीत, विजय बहादुर सिंह, प्रेम पांडे सहित अन्य लोगों ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें