ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरायबरेली : अधेड़ का शव डीह रजबहा मिला 

रायबरेली : अधेड़ का शव डीह रजबहा मिला 

कोतवाली पुलिस ने जौनपुर ब्रांच की डीह रजबहा की झाड़ी झंखाड़ में अज्ञात अधेड़ का शव मंगलवार की अपराह्न बरामद किया। उसमें शव फंसे होने की जानकारी  मिलते ही कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस...

रायबरेली : अधेड़ का शव डीह रजबहा मिला 
हिन्दुस्तान संवाद,महाराजगंज (रायबरेली)Tue, 20 Feb 2018 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली पुलिस ने जौनपुर ब्रांच की डीह रजबहा की झाड़ी झंखाड़ में अज्ञात अधेड़ का शव मंगलवार की अपराह्न बरामद किया। उसमें शव फंसे होने की जानकारी  मिलते ही कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को डीह रजबहा से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। 
कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने दूरभाष पर बताया आधेड़ की मृत्यु का कारण पता नहीं चल सका है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव के नजदीक जौनपुर ब्रांच से निकली डीह रजबहा के झाड़ी झंखाड़ में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक अधेड़ का शव देखा। वहां शव फंसे होने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया मृतक की उम्र 50-52 वर्ष के करीब है। उसके शरीर पर फुल इनर, काली सदरी के बीच कुर्ता पजामा पहने हुआ था। उन्होंने बताया मृत्यु का कारण ज्ञात नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की हत्या कर शव माइनर में फेंक दिया गया है। 
 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें