ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊआर के तिवारी बने कार्यवाहक मुख्य सचिव

आर के तिवारी बने कार्यवाहक मुख्य सचिव

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। कृषि उत्पादन आयुक्त आर के तिवारी को कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाया गया है। शनिवार शाम मुख्य सचिव कार्यालय में...

आर के तिवारी बने कार्यवाहक मुख्य सचिव
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 31 Aug 2019 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। कृषि उत्पादन आयुक्त आर के तिवारी को कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाया गया है। शनिवार शाम मुख्य सचिव कार्यालय में श्री तिवारी ने अनूप चंद्र पांडेय से कार्यभार ग्रहण किया। अब जल्द स्पष्ट हो जाएगा कि सरकार किस वरिष्ठ अधिकारी को मुख्य सचिव पद पर तैनात करती है। श्री तिवारी 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय को पिछले साल 30 जून को प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया था। उन्हें इस साल फरवरी में रिटायर होना था। लेकिन सरकार ने उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया। सरकार अभी तक नए मुख्य सचिव का नाम तय नहीं कर पाई है। इसलिए फिलहाल कृषि उत्पादन आयुक्त आर के तिवारी को कार्यवाहक मुख्य सचिव बना दिया है। माना जा रहा है कि अगर किसी और नाम पर सहमति नहीं बन पाई तो देर सबेर श्री तिवारी को ही मुख्य सचिव पद पर तैनाती किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें