PWD Employees Protest for 2400 Grade Pay and 12 Demands in Uttar Pradesh दैनिक कर्मियों की सेवाओं में वर्कचार्ज जोड़ने को लेकर आवाज बुलंद की, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPWD Employees Protest for 2400 Grade Pay and 12 Demands in Uttar Pradesh

दैनिक कर्मियों की सेवाओं में वर्कचार्ज जोड़ने को लेकर आवाज बुलंद की

Lucknow News - उप्र लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) श्रमिक संघ ने स्व. बीएन सिंह की प्रतिमा के सामने धरना दिया। मेट को वर्क एजेंट के समान 2400 ग्रेड वेतन देने और दैनिक कर्मियों की सेवाओं में वर्कचार्ज जोड़ने की मांग...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 22 April 2025 10:35 PM
share Share
Follow Us on
दैनिक कर्मियों की सेवाओं में वर्कचार्ज जोड़ने को लेकर आवाज बुलंद की

-प्रदेश भर से जुटे पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने स्व. बीएन सिंह की प्रतिमा के सामने धरना दिया - मेट को वर्क एजेंट के समान 2400 ग्रेड वेतन देने सहित 12 सूत्रीय मांगें उठाई

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता

उप्र लोक निर्माण विभाग(पीडब्ल्यूडी) श्रमिक संघ ने दैनिक कर्मियों की सेवाओं में वर्कचार्ज जोड़ने को लेकर आवाज बुलंद की। मेट को वर्क एजेंट के समान 2400 ग्रेड वेतन देने सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को स्व. बीएन सिंह की प्रतिमा के सामने धरना दिया।

धरने में उप्र लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ के बैनर तले प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे फील्ड स्टाफ को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष सत्य नारायण त्रिपाठी ने कहा कि शासन में बैठे अधिकारी सरकार को लगातार भ्रमित कर रहे हैं। वर्कचार्ज दैनिक कर्मचारियों की सेवा में जोड़ने का आदेश सुप्रीम कोर्ट देता है। लेकिन, सरकार अध्यादेश लाकर लाखों कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय बनाने का काम कर रही है। वर्कचार्ज को सेवाओं में नहीं जोड़ने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा। प्रांतीय महामंत्री राम भजन मौर्य ने कहा कि शासन के आदेश के बावजूद विभाग फील्ड कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई नहीं करता। न ही इस संबंध में कर्मचारी संगठन से कोई वार्ता ही करता है। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी 12 सूत्रीय मांगों को रखा। इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल एवं महामंत्री अशोक सिंह, संरक्षक एसपी सिंह एवं नरेंद्र प्रताप सिंह, लखनऊ महासंघ के अध्यक्ष अफीफ सिद्दकी आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।