लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


बुद्धेश्वर ओवरब्रिज और कलेवा चौराहे के पास हुई घटना
LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।लखनऊ, संवाददाता
बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को इंदिरा नगर के कलेवा चौराहे और बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के पास महिलाओं के पर्स लूट लिए। दोनों घटनाओं में महिलाएं ई-रिक्शा से जा रही थी, तभी बदमाशों ने पर्स छीन लिया। तमाम सवाल जवाब के बाद पारा और गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। बुद्धेश्वर वाली घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया।
इंदिरानगर के चंद्रमा सुप्रीम अपार्टमेंट निवासी बबली रविवार दोपहर भूतनाथ मार्केट से खरीदारी कर ई-रिक्शे से वापस लौट रही थी। कलेवा चौराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार ने पर्स छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती बदमाश फर्राटा भरते हुए भाग निकला। बबली के मुताबिक पर्स में मोबाइल तथा कुछ रुपये थे। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पारा के बजरंग विहार निवासी सैलून संचालक मोहम्मद अनीस की पत्नी गुड़िया, भाभी निशा और बच्चों के साथ शनिवार को घंटाघर घूमने गई थी। देर शाम वह दुबग्गा से ई- रिक्शा पर बैठकर घर लौट रहीं थी। बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर पर्स लूट लिया। पर्स में पांच हजार नकद, एक सोने की अंगूठी और मोबाइल था। पीड़िता का आरोप है कि मोहान रोड चौकी इंचार्ज को रात में ही तहरीर दी थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। तमाम सवाल जवाब किए और आश्वासन देकर लौटा दिया गया। इंस्पेक्टर पारा के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।