पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 14 से 19 तक निरस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

मध्य रेलवे के पुणे मंडल के अकोलनेर-अहमदनगर-निंबलक स्टेशनों के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के कारण पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन 14 से 19 मई तक निरस्त रहेंगी। चार ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। अतिरिक्त ठहराव कुछ स्टेशनों पर दिया जाएगा।

पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 14 से 19 तक निरस्त

मध्य रेलवे के पुणे मंडल के अकोलनेर-अहमदनगर-निंबलक स्टेशनों के मध्य रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के कारण पुणे-गोरखपुर-पुणे समर स्पेशल ट्रेन को 14 से 19 मई तक के लिए निरस्त कर दिया है। चार ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। रेलवे के अनुसार पुणे से 14, 15, 16, 17 एवं 18 मई को चलने वाली ट्रेन नंबर 01415 पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 15, 16, 17, 18 एवं 19 मई को चलने वाली 01416 गोरखपुर-पुणे समर स्पेशल निरस्त रहेगी। अम्बाला कैंट से 15 मई को चलने वाली 17723 अम्बाला कैंट-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शोलापुर-कुर्डुवाड़ी-लातुर रोड-परभणी-मनमाड़ के रास्ते चलाई जाएगी।

पुणे से 16 मई को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पुणे-लोणावला-कर्जत-पनवेल-मनमाड के रास्ते चलाई जाएगी। हडपसर (पुणे) से 16, 17 एवं 18 मई को चलने वाली 22590 हडपसर (पुणे)-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पुणे-लोणावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-नासिक रोड-मनमाड के रास्ते चलाई जाएगी। इसका ठहराव दौंड़ अहिल्यानगर एवं कोपरगांव स्टेशनों पर नहीं रहेगा। इनके स्थान पर अतिरिक्त ठहराव पनवेल, कल्याण, नासिक रोड स्टेशनों पर रहेगा। बनारस से 14, 15 एवं 16 मई, 2026 को चलने वाली 22589 बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनमाड-नासिक रोड-ईगतपुरी-कल्याण-पनवेल-लोणावला-पुणे के रास्ते चलाई जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।