ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगरीबों को सस्ता व सुलभ न्याय मिले : ब्रजेश पाठक

गरीबों को सस्ता व सुलभ न्याय मिले : ब्रजेश पाठक

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाताप्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने विधि छात्रों से कहा है कि वह अपना लक्ष्य तय करें, परिश्रम करें तो मंजिल जरूर मिलेगी। गरीबों को सस्ता व सुलभ न्याय मिले इस दिशा में...

गरीबों को सस्ता व सुलभ न्याय मिले  : ब्रजेश पाठक
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 07 Jun 2017 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाताप्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने विधि छात्रों से कहा है कि वह अपना लक्ष्य तय करें, परिश्रम करें तो मंजिल जरूर मिलेगी। गरीबों को सस्ता व सुलभ न्याय मिले इस दिशा में काम करने की जरूरत है ब्रजेश पाठक ने बुधवार को राज्य लोक सेवा अधिकरण द्वारा विधि छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। श्री पाठक ने छात्रों को पूरी तैयारी के साथ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष करने का मन्त्र दिया। पाठक ने छात्रों को प्रतीकों के अध्ययन के साथ-साथ व्यवहारिक बातों को ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने इस अवसर पर न्याय विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। श्री पाठक ने छात्रों को अपने राजनीतिक जीवन की कई घटनाओं और संघर्ष के बारे में भी बताया। राज्य लोक सेवा अधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस सुधीर कुमार सक्सेना ने छात्रों को न्याय के क्षेत्र में विभिन्न अवसर व न्याय की महत्ता और सबको न्याय के बारे में बताया। इसके साथ ही यूनीसेफ के इण्डिया प्रमुख राऊथ निएंन ने छात्रों को बाल अधिकारों तथा बच्चों की विभिन्न समस्याओं एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यूनीसेफ द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु शेखर पांडे ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें