ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊजनता ने देश को नया प्रधानमंत्री देने का मन बना लिया : अखिलेश

जनता ने देश को नया प्रधानमंत्री देने का मन बना लिया : अखिलेश

राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि कैलाश- मानसरोवर भारत की धार्मिक भावना से जुड़े हैं। उनका पौराणिक महत्व है। भारत सरकार को चीन से कैलाश...

जनता ने देश को नया प्रधानमंत्री देने का मन बना लिया :  अखिलेश
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 04 Sep 2018 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

क्रासर..भारत चीन से कैलाश मानसरोवर सौंपने की मांग करे : अखिलेश राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि कैलाश- मानसरोवर भारत की धार्मिक भावना से जुड़े हैं। उनका पौराणिक महत्व है। भारत सरकार को चीन से कैलाश -मानसरोवर को भारत को सौंपने की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने भाजपा को हटाने व नया प्रधानमंत्री देने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री योग्य होंगे तभी तो योग्य लोगों को नौकरी दे सकेंगे। अखिलेश यादव ने यह बात मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच कही। श्री यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता बेहद नाराज है। उपचुनावों के परिणामों से यह साबित हो चुका है। इस बार लोकसभा के चुनावों में भाजपा को भटकाने, बहकाने का मौका नहीं मिलेगा। चुनाव किसान, रोजगार, सड़क और बिजली आदि जनहित के मुद्दों पर होगा। भाजपा को चुनाव को मैनेज नहीं करने दिया जाएगा। जनता वोट डालकर बता देगी कि वह किसकी सरकार बनाएगी। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बेकारी की स्थिति विस्फोटक है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। इलाहाबाद में रिटायर्ड दारोगा की हत्या के लिए सरकार जिम्मेदार है। एनकाउण्टर से सरकार डराना चाहती है। उसको लेकर सरकार कठघरे में है। ट्रेनों में लूट-डकैती पर सरकार सोती रही है। जेलों में हत्याएं हो रही है। निर्दोषों को झूठे केसो में फंसाया जा रहा है। भाजपा सरकार बंदरों तक को पकड़ नहीं पा रही है शायद अब मंत्र पढ़कर बंदर पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा इस सरकार ने किसानों को भी धोखा दिया है। न तो उन्हें फसलों की लाभप्रद कीमत मिली और नहीं उनका कर्ज माफ हुआ। स्मार्ट सिटी बनाना तो छोड़िए, पहले शहरों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए गोबर ही हटाकर सरकार दिखाये और यातायात व्यवस्था बिना जाम के सुचारू बनाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सच्चाई से भागना चाहती है। उसका चरित्र लोकतंत्र से छल करने का है। अब सबको इंतजार सन् 2019 का है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें