ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊजनता ने तैयार किया 100 दिन का रिपोर्ट-सपा

जनता ने तैयार किया 100 दिन का रिपोर्ट-सपा

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय समाजवादी पार्टी ने कहा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर पेश होने वाले रिपोर्ट कार्ड का इंतजार है। इस बीच जो जनता ने सहन किया है उसका रिपोर्ट...

जनता ने तैयार किया 100 दिन का रिपोर्ट-सपा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 23 Jun 2017 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय समाजवादी पार्टी ने कहा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर पेश होने वाले रिपोर्ट कार्ड का इंतजार है। इस बीच जो जनता ने सहन किया है उसका रिपोर्ट कार्ड जरूर तैयार हो चुका है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि किसानों, नौजवानों, व्यापारियों, महिलाओं और गरीबों का 100 दिनों में खूब उत्पीड़न हुआ है। गरीब की रोजी-रोटी तक पर आफत आ गई। व्यापारी लुटे-पिटे हैं। महिलाओं से दुष्कर्म हो रहे हैं। छात्रों तक को प्रदर्शन करने पर जेल भिजवा दिया गया। ये भाजपा सरकार का 100 दिन का लेखा-जोखा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में 18 घंटे बिजली पाने वाले किसान अब परेशान हैं। उनकी खरीफ की फसल सिंचाई के अभाव में सूखे की भेंट चढ़ गई। जीएसटी लागू होने के बाद उर्वरक, कीटनाशक मंहगे हो जाएंगे। किसानों ने योग दिवस से विरत रह कर जता दिया कि वे भाजपा के दिखावटी कार्यों से प्रसन्न नहीं हैं। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों ने किसानों को बुरी दशा में पहुंचा दिया है। अच्छा होता कि भाजपा सरकार अखिलेश यादव के समय लागू योजनाओं के नाम बदलने की कवायद करने के बजाय उनको आगे बढ़ाने का काम करती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें