Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPTPC INR Test Unavailable in Major Lucknow Hospitals
ऑपरेशन से पहले खून की जांचें बंद

ऑपरेशन से पहले खून की जांचें बंद

संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ के बीआरडी, आरएलबी और ठाकुरगंज अस्पतालों में पीटीपीसी आईएनआर जांच नहीं हो रही है। यह महत्वपूर्ण जांच केवल बलरामपुर में उपलब्ध है। ऑपरेशन से पहले मरीजों को यह जांच निजी पैथालॉजी केंद्रों में करवानी पड़ रही है, जिसमें 450 से 500 रुपए खर्च होते हैं। अस्पतालों के अधिकारियों के अनुसार, रीजेंट की कमी है।

Tue, 4 Nov 2025 07:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

बीआरडी, आरएलबी और ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल में भी नहीं हो रही पीटीपीसी आईएनआर जांच लखनऊ, संवाददाता। खून का थक्का जमने की स्थिति का पता लगाने वाली अहम पीटीपीसी आईएनआर जांच सिर्फ बलरामपुर में ही नहीं, बल्कि शहर के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में बंद चल रही है। हर अस्पताल में ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को यह जांच निजी पैथालॉजी केंद्रों पर ही करवानी पड़ रही है। अस्पतालों के अधिकारियों का कहना है कि रीजेंट न मिलने की वजह से जांच नहीं हो पा रही है। खून का थक्का जमने की स्थिति का पता लगाने वाली अहम जांच पीटीपीसी आईएनआर बीआरडी महानगर, राजाजीपुरम के रानी लक्ष्मीबाई, ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल में भी नहीं की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऑपरेशन से पहले (प्री सर्जिकल) की यह जांच अधिक संख्या में मरीजों को रोजाना निजी केंद्रों से करवानी पड़ रही है। निजी पैथालॉजी में पीटीपीसी आईएनआर जांच के लिए मरीजों को 450 से 500 रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं। साथ ही दो बार खून निकलवाना पड़ रहा है। अस्पतालों के अधिकारियों से मरीज लगातार शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोकबंधु के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी का कहना है कि यह जांच उनके अस्पताल में की जा रही है।