कर्मचारी महासंघ ने पुरानी पेंशन मांगी
Lucknow News - लखनऊ में कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स ने पुरानी पेंशन लागू करने, 8वें वेतनमान का लाभ और संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान बिजली निजीकरण और विद्यालयों के विलय का विरोध किया गया। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता पुरानी पेंशन लागू करे, 8वें वेतनमान का लाभ, संविदा आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियमित करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स एकजुट हुए। इस दौरान बिजली का निजीकरण का विरोध करने, विद्यालयों के विलय करने के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि बीएन सिंह की प्रतिमा पर आउटसोर्स संविदा, कर्मचारी, शिक्षक, सेवानिवृत्त कर्मचारी और पेंशनर्स इकट्ठा होकर जिलाधिकारी प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपा। सभा में अमरनाथ यादव, एसपी सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


