Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsProtests Erupt in Fatehpur Over Death of Lekhpal Sudhir Kumar Amid Allegations of Harassment
एसआईआर के चलते छुट्टी न मिलने पर लेखपाल की मौत, फतेहपुर में उबाल

एसआईआर के चलते छुट्टी न मिलने पर लेखपाल की मौत, फतेहपुर में उबाल

संक्षेप:

Lucknow News - उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने फतेहपुर के लेखपाल सुधीर कुमार की मौत के विरोध में बीएलओ काम का बहिष्कार कर धरना दिया। संघ ने एसडीएम और राजस्व निरीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

Nov 29, 2025 06:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने फतेहपुर में लेखपाल सुधीर कुमार की मौत के विरोध में शुक्रवार को बतौर बीएलओ एसआईआर का बहिष्कार कर सभी तहसीलों में 10 से दो बजे तक धरना दिया। संघ ने पीसीएस अधिकारी व राजस्व निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजे के रूप में आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि फतेहपुर में तैनात लेखपाल सुधीर कुमार की 26 नवंबर को शादी थी। वह छुट्टी के लिए अधिकारियों से लगातार निवेदन कर रहे थे, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसआईआर को लेकर 22 नवंबर को बैठक में न जाने पर एसडीएम आरओ संजय कुमार सक्सेना द्वारा उन्हें निलंबत कर दिया गया था। इसके बाद भी वह 24 नवंबर को छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र देकर घर आ गए, तो एसडीएम संजय कुमार सक्सेना और नायब तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक शिवराम लेखपाल के घर पहुंचे और उन्होंने कहा कि एसआईआर का काम पूरा कर दें या फिर किसी दूसरे को पैसा देकर स्वयं यह काम करवाएं। ऐसा न करने पर अभी तो निलंबन हुआ है, आगे सेवा से भी बर्खास्त कर दिया जाएगा।

संघ ने आरोप लगाया है कि इसके चलते लेखपाल सुधीर कुमार ने सुसाइड कर लिया। संघ ने कहा है कि काम करने के बाद भी लेखपालों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इसलिए तत्काल उत्पीड़न की कार्रवाई बंद होनी चाहिए और पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जानी चाहिए।