Lucknow News: चारबाग से हजरतगंज तक प्रदर्शन के दौरान फंसे वाहन

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बुधवार को शिक्षक भर्ती मामले में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को रोक दिया। चारबाग से हजरतगंज तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। एंबुलेंस चालक भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम हो गया। एडीसीपी ट्रैफिक ने मौके पर आकर यातायात को सुचारु किया।

Lucknow News: चारबाग से हजरतगंज तक प्रदर्शन के दौरान फंसे वाहन

Lucknow News: राजधानी लखनऊ की सड़कों को बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने शहर की रफ्तार रोक दी। चारबाग से शुरू हुआ शिक्षक भर्ती मामले में विधानसभा घेराव का प्रयास आम जनता पर भारी पड़ गया। चारबाग से हजरतगंज तक प्रदर्शनकारियों के पीछे वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहीं नहीं दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब एंबुलेंस चालक भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इसी बीच सरकारी चिकित्सा विद्यालय में तैनात डाक्टर गांधी प्रतिमा पर पहुंचे तो शहर के चारों ओर ट्रैफिक जाम से आम लोग जूझते नजर आए। प्रदर्शनकारियों के भाजपा कार्यालय पहुंचने पर दारुलशफा से नगर निगम चौराहे तक वाहन रेंगते रहे।

एडीसीपी ट्रैफिक राघवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारु कराया। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक हजरतगंज और आसपास के मार्गों पर जाम की स्थिति रही।लक्ष्मण मेला फ्लाईओवर पर भी जामभैंसा कुंड और चिरैयाझील के बीच लक्ष्मण मेला फ्लाईओवर की मरम्मत के चलते यातायात एक लेन से गुजरा। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इसी दौरान कैसरबाग डिपो की बस खराब होने से स्थिति और बिगड़ गई। नगर निगम चौराहे से लालबाग जाने वाले मार्ग को वन-वे किए जाने से भी जाम बढ़ गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: चारबाग से हजरतगंज तक प्रदर्शन के दौरान फंसे वाहन