आलमबाग में गंदे पानी की सप्लाई से भड़के लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जलापूर्ति में सुधार की मांग की और कहा कि पिछले कई दिनों से घरों में बदबूदार पानी आ रहा है। इसकी वजह से स्वास्थ्य संकट की आशंका जताई गई है।

आलमबाग में गंदे पानी की सप्लाई से भड़के लोग, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मानक नगर, आलमबाग क्षेत्र में गंदे और दूषित पानी की लगातार हो रही सप्लाई के विरोध में सोमवार को क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। अवध चौराहा से लेकर इंडियन बैंक, आलमबाग के सामने तक बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और कानपुर रोड मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए जलकल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से घरों में बदबूदार और गंदा पानी आ रहा है। नलों से निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं है और उसमें गंदगी साफ दिखाई दे रही है। इससे क्षेत्र के हजारों लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि दूषित पानी के कारण घरों में खाना बनाने, पीने और अन्य घरेलू कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। सबसे ज्यादा चिंता बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर है。

शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जलकल विभाग और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। लगातार अनदेखी के कारण लोगों को मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि समय रहते विभाग ने कार्रवाई की होती तो उन्हें विरोध प्रदर्शन नहीं करना पड़ता।

Voice of UP

स्वास्थ्य संकट की जताई आशंका

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि गंदे पानी की सप्लाई से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। गर्मी के मौसम में दूषित पानी लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर सकता है। नागरिकों ने जलापूर्ति लाइनों की तत्काल जांच कराने और समस्या के कारणों का पता लगाकर स्थायी समाधान करने की मांग की।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

अवध चौराहा से इंडियन बैंक तक चले प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर जुटे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रदर्शन का मुख्य कारण क्या था?
प्रदर्शन का मुख्य कारण आलमबाग क्षेत्र में गंदे और दूषित पानी की सप्लाई थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।