Lucknow News: नौ दिनों से बिजली सप्लाई नहीं मिलने से फूटा गुस्सा, लगाया जाम

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News: गोंडा में ग्रामीणों ने नौ दिनों से बिजली सेवा न मिलने के कारण प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोगों ने गोंडा-लखनऊ हाईवे पर जाम लगाया, जिससे यातायात रुका रहा। बिजली ना आने से पेयजल संकट, बच्चों की पढ़ाई में बाधा और संपर्क टूटने जैसी समस्याएं उत्पन्न हुईं। पुलिस ने अधिकारियों से बात कर जल्द बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया।

Lucknow News: नौ दिनों से बिजली सप्लाई नहीं मिलने से फूटा गुस्सा, लगाया जाम

Lucknow News: गोंडा। नौ दिनों से बिजली सप्लाई नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार देर रात फूट पड़ा। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर चौपाल सागर के पास सैकड़ों ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बारिश और तेज हवा थमे कई दिन बीतने के बाद भी शहर से सटे मोकलपुर, नगरा, मसौली, हारीपुर समेत करीब 10 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और जेई से शिकायत की, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। बिजली न आने से पेयजल संकट गहरा गया है, बच्चों की पढ़ाई बाधित है और मोबाइल चार्ज न होने से संपर्क टूट गया है।

गुस्साए ग्रामीणों ने रात करीब साढ़े दस बजे हाईवे पर मोटरसाइकिलें खड़ी कर यातायात रोक दिया। करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिससे गोंडा-लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की बहस हुई। वे मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने बताया कि बिजली विभाग से बात कर जल्द आपूर्ति बहाल कराने के आश्वासन पर रात करीब 12 बजे जाम खुलवाया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: नौ दिनों से बिजली सप्लाई नहीं मिलने से फूटा गुस्सा, लगाया जाम