Lucknow News: अयोध्या रोड के व्यापारियों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
Lucknow News: फोटो- -बोले, अयोध्या रोड की दुकानों को खोलने नहीं दे रहे -यातायात की समस्या डग्गेमार

Lucknow News: फोटो- -बोले, अयोध्या रोड की दुकानों को खोलने नहीं दे रहे
-यातायात की समस्या डग्गेमार वाहन, दोष व्यापारियों पर
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता।
व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ अयोध्या रोड के नाराज व्यापारियों ने चिनहट पुलिस की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि चिनहट पुलिस उन्हें दुकानें खोलने नहीं दे रही है। कई दर्जनों दुकानों को बंद करा दिया गया है।
अधिकारियों के खिलाफ आपत्ति
गुरुवार को व्यापारी अपनी शिकायत लेकर एसीपी विभूतिखंड एवं डीसीपी पूर्वी से मिलने पहुंचे लेकिन दोनों अधिकारी अपने कार्यालय में उपलब्ध नहीं मिले। इससे नाराज व्यापारियों ने वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था कि बिना उचित कारण के चिनहट पुलिस आए दिन हम व्यापारियों को परेशान कर रही है। सड़क से अंदर की तरफ स्थित दुकानों को भी बंद कराया जा रहा है, जबकि यातायात की समस्या का मुख्य कारण अवैध रूप से सवारी भरने वाले वाहन हैं।
व्यापारियों की मांगें
व्यापारियों ने मांग उठाई कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और वैध रूप से कारोबार करने वाले व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। संगठन के अयोध्या रोड अध्यक्ष रतन दास ने कहा कि पुलिस-प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखे, लेकिन व्यापारियों को शांतिपूर्वक अपना कारोबार करने दे। उनकी रोजी-रोटी पर संकट न पैदा करे। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष रतन दास, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद, सचिव निर्भय सिंह, संरक्षक संजय दीक्षित, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रभात राय, सोनू विश्वकर्मा, सुरेश मोदी, प्रशांत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद अशरफ, संजय कुमार, आकाश राजपूत, सौरभ कुमार, विनायक निषाद, बनवारी लाल मोदी मौजूद रहे।

