ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्रदेश में बढ़ते अपराध का आरोप लगाकर महिलाओं का प्रदर्शन

प्रदेश में बढ़ते अपराध का आरोप लगाकर महिलाओं का प्रदर्शन

प्रदेश में बढ़ते अपराध के विरोध में सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सभी लोग जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पार्क में एकजुट...

प्रदेश में बढ़ते अपराध का आरोप लगाकर महिलाओं का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 15 Oct 2019 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में बढ़ते अपराध के विरोध में सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सभी लोग जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पार्क में एकजुट हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं साझी दुनिया की रूपरेखा वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। उन्होने कहा कि सरकार चिन्मयानंद का बचाव कर रही है। चिन्मयानंद के खिलाफ नियमानुसार बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही उन्होंने हाल ही में सुल्तानपुर के पलिया गांव में लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में अनसुचित जाति अधिनियम की धारा भी दर्ज किए जाने की मांग उठाई। वहीं ममता सिंह ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के लिए दावे तो बड़े- बड़े करती है तो हकीकत से इनका कोई वास्ता नहीं है। इस दौरान अफरोज जहां, साजिया व सीमा कटियार आदि महिलाएं शामिल रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें