ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊएक लाख से अधिक की सम्पत्ति जलकर नष्ट

एक लाख से अधिक की सम्पत्ति जलकर नष्ट

अज्ञात कारणों से लगी आग में दो फूस के मड़हे चपेट में आ गए। दोनों घरों में मौजूद बच्चों ने बाहर भाग कर जान बचाई। जब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जाता। दोनों फूस के मड़हों में रखा सारा सामान...

एक लाख से अधिक की सम्पत्ति जलकर नष्ट
1/ 2एक लाख से अधिक की सम्पत्ति जलकर नष्ट

एक लाख से अधिक की सम्पत्ति जलकर नष्ट
2/ 2 एक लाख से अधिक की सम्पत्ति जलकर नष्ट
हिन्दुस्तान संवाद ,बहराइच।Thu, 21 Mar 2019 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

अज्ञात कारणों से लगी आग में दो फूस के मड़हे चपेट में आ गए। दोनों घरों में मौजूद बच्चों ने बाहर भाग कर जान बचाई। जब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जाता। दोनों फूस के मड़हों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। लगभग एक लाख से अधिक की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान है। राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे है।
नवाबगंज संवाद के अनुसार नवाबगंज थाने के गोविंदापुर पंडित के मजरा पंडितपुरवा निवासी हलीम पुत्र बदलू व कलीम पुत्र बदलू के फूस के मकान में गुरुवार को शाम लगभग 4:30 बजे आग लग गई। घर में कुछ बच्चे खेल रहे थे, जो आग लगने पर शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, घर में रखा कपड़ा अनाज बर्तन, 20 हजार रुपए की नकदी आदि आग की चपेट में आ गई।
 हलीम के पुत्र राजा की शादी का लगभग एक लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक घर में खेल रहे 5 वर्षीय आमिर, 8 वर्षीय मुस्कान, 4 वर्षीय साहीन, 4 वर्षीय रेशमा, 3 वर्षीय सायमा ने भागकर जान बचाई। गुरुवार की रात तक राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे थे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें