ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊघर में लगी आग, एक लाख की संपत्ति जलकर राख

घर में लगी आग, एक लाख की संपत्ति जलकर राख

रुपईडीहा थाने के शंकरपुर गांव में मंगलवार की रात 12 बजे अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। इस अग्निकांड में एक लाख का सामान जल गया। शंकरपुर गांव निवासी माता प्रसाद मिश्रा पुत्र रामसनेही मिश्रा...

घर में लगी आग, एक लाख की संपत्ति जलकर राख
हिन्दुस्तान संवाद,बहराइच। Wed, 28 Mar 2018 03:18 PM
ऐप पर पढ़ें

रुपईडीहा थाने के शंकरपुर गांव में मंगलवार की रात 12 बजे अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। इस अग्निकांड में एक लाख का सामान जल गया।
शंकरपुर गांव निवासी माता प्रसाद मिश्रा पुत्र रामसनेही मिश्रा  के घर में आग लग गई। धुआं देखकर घर के बाहर सोये परिजन जाग गए और शोर मचाया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझी। इस अग्निकांड में कपड़ा, चारपाई, अनाज सहित काफी कुछ जल गया।
आग की लपटें महावीर पुत्र झुनझुन मिश्रा के मड़हे में भी पहुंच गई, यूकेलिप्टस के बल्ली पटरे भी जलने लगे। तेज लपटों  के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस अग्निकांड में लगभग एक लाख की सम्पत्ति का नुकसान हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें