इस नए फ्रॉड से सावधान! तालाब की जमीन देकर महिला से लाखों ठगे

Feb 10, 2026 02:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - सरजनीनगर के गौरी में प्रॉपर्टी डीलर शिव मोहन उर्फ ब्रज मोहन सिंह ने एक महिला को सरकारी तालाब की जमीन बेचकर लाखों रुपये ठग लिए। महिला ने शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने महिला को धमकी भी दी थी।

इस नए फ्रॉड से सावधान! तालाब की जमीन देकर महिला से लाखों ठगे

सरजनीनगर के गौरी में प्रॉपर्टी डीलर शिव मोहन उर्फ ब्रज मोहन सिंह व उनके साथियों ने खुद का भूखंड बताते हुए तालाब की सरकारी जमीन बेचकर महिला से लाखों रुपये ठग लिए। जानकारी होने पर विरोध किया तो प्रॉपर्टी डीलर और साथियों ने धमकी दी। पीड़िता ने यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता कंचन कांशीराम शहरी आवासीय योजना में रहती हैं। जून 2020 में जमीन खरीदने के लिए उन्होंने विश्व मोहन से संपर्क किया।

विश्व मोहन उनके बेटे शिवपाल सिंह, साझेदार सुनील कुमार शुक्ला, भगोले और अन्य ने 12 जून 2020 को गौरी क्षेत्र में खसरा संख्या 650 की 900 वर्गफुट भूमि का ब्याना किया था।चेक से और नकद लाखों रुपये दे दिए। बाद में पता चला कि वह तालाब की जमीन है। विरोध कर रुपये वापस मांगें तो उक्त लोगों ने धमकी दी। इसके बाद अधिकारियों से शिकायत की। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।