एलपीजी की समस्या देखते हुए बॉयो गैस को दें बढ़ावा : धर्मपाल
Lucknow News - - समय से फंड न मांगने वाले 12 जिलों से मांगा स्पष्टीकरण - पशुधन मंत्री

लखनऊ, प्रमुख संवाददाताएलपीजी की समस्या को देखते हुए बॉयो गैस को बढ़ावा दिया जाएगा। गोबर के माध्यम से निर्मित गैस न केवल सस्ती बल्कि स्वच्छ ईंधन भी है। सोमवार को यह निर्देश पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल ने नोडल अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में दिए। समय पर फंड न मांगने वाले 12 जिलों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि बॉयो गैस प्लांट लगाने से गौशालाओं में एकत्र गोबर का बेहतर सदुपयोग हो सकेगा। गौशालाओं में पानी की कमी को दूर करने के लिए मुफ्त में बोरिंग कराई जाए।
जिससे पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो सके। गोवंश के बेहतर भरण पोषण व गोचर भूमि के विस्तार के लिए बीते 28 मार्च से 5 अप्रैल तक गोशाला का निरीक्षण करने गए अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। 15 अप्रैल से विशेष अभियान चलाकर दान व क्रय के माध्यम से भूसा संग्रह किया जाए।बैठक में बताया गया कि 7416 गोआश्रय स्थलों में 12.37 गोवंश संरक्षित हैं। 1.14 लाख लाभार्थियों को 1.84 लाख गोवंश दिए गए हैं। 2500 से अधिक गोआश्रय स्थलों में आइसोलेशन कक्ष बनाए गए हैं। यहां पर बीमार व कमजोर गोवंशों की देखभाल की जा रही है। समय से फंड की मांग न करने पर मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, फिरोजाबाद, बदायूं, संतकबीर नगर, महोबा, कन्नौज, बहराइच, बलरामपुर, उन्नाव व कानपुर देहात शामिल हैं। वहीं रायबरेली, सीतापुर व उन्नाव में भूसा आपूर्तिकर्ताओं के लापरवाही बरतने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं इटावा में गोआश्रय स्थल वेदपुरा में गोवंशों को चार न मिलने पर सीडीओ से जवाब-तलब किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


