केजीएमयू में डॉ. सुरेश चन्द्र शुक्ल, प्रो. यशवंत वीरोदय सम्मानित

Feb 07, 2026 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के प्रोफेसर यशवंत वीरोदय और नार्वे से आए डॉ. सुरेश चन्द्र शुक्ल को केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में सम्मानित किया गया। उन्हें शिक्षा, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सराहा गया। कार्यक्रम में कई शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया।

केजीएमयू में डॉ. सुरेश चन्द्र शुक्ल, प्रो. यशवंत वीरोदय सम्मानित

लखनऊ, संवाददाता। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के प्रोफेसर यशवंत वीरोदय और नार्वे से आए भारतीय-नॉर्वेजीयन सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार और सांस्कृतिक कार्यकर्ता डॉ. सुरेश चन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ को केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। पुनर्वास विवि के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. यशवंत वीरोदय को शिक्षा, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र आतम ने की। संचालन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. हरीश गुप्ता, डॉ. रोशन, डॉ. प्रांजल, डॉ. भावना लालवानी, डॉ. आशुतोष सहित मेडिसीन विभाग के अन्य शिक्षक, चिकित्सक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।