सात सरकारी स्कूलों की 66.40 लाख रुपये से संवारेंगे सूरत

Feb 28, 2026 09:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - - प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 95 प्रतिशत सरकारी मदद - स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने पर

सात सरकारी स्कूलों की 66.40 लाख रुपये से संवारेंगे सूरत

अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक संस्कृत स्कूलों के जर्जर भवनों को चमकाने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार चलाया जा रहा है। इसके तहत सात एडेड स्कूलों को 66.40 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। स्कूलों की सूरत संवारने को प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सरकार की ओर से 95 प्रतिशत धनराशि दी जा रही है। वहीं स्कूल अपने स्तर पर 5 प्रतिशत धनराशि खर्च करेंगे। जिन सात एडेड माध्यमिक स्कूलों को 66.40 लाख रुपये जारी किए गए हैं उनमें महाराजगंज के जगदीश प्रसाद पांडेय संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगलापुर नौतनवा, गौरी शंकर संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ठूठीबारी व वैदिक धर्म संजीवनी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौतनवा शामिल हैं।

अंबेडकर नगर के श्री शंकर जी संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोसाईंगंज व लक्ष्मी सरोज संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुर्मीडीहा रामदास पट्टी, बलरामपुर का आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवतीगंज तथा श्रावस्ती का सुरभारती निगम विद्यापीठ गुरुकुल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामिल है। प्रत्येक को 9.40 लाख रुपये की धनराशि दी गई है। विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा उमेश चंद्र की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।