ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों की जिम्मेदारी कब लेगी : प्रियंका

प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों की जिम्मेदारी कब लेगी : प्रियंका

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला तेज कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को यूपी में बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर सरकार पर तीखा...

प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों की जिम्मेदारी कब लेगी : प्रियंका
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 20 Jun 2019 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला तेज कर दिया है। उन्होंने गुरुवार को यूपी में बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला और ट्विट किया कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चियों की जिम्मेदारी कब लेगी?

प्रियंका गांधी ने ट्विट किया, ‘यूपी में मासूमों पर दरिंदगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है। आदमी को जिंदा जला दिया जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आंखें कुछ नहीं देख रही हैं। उप्र सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी?

इससे पहले भी प्रियंका कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर हमला कर चुकी हैं। अलीगढ़ में हुई बच्ची की निर्मम हत्या से लेकर यूपीपीएससी परीक्षा पत्र लीक प्रकरण पर भी प्रियंका प्रदेश सरकार पर हमला कर चुकी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें