ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्रियंका गांधी को पूर्व का प्रभार दिए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

प्रियंका गांधी को पूर्व का प्रभार दिए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव बनाए जाने से जिले के लोगों की पुरानी  इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। यहां के कांग्रेसी और आम लोग लंबे समय से प्रियंका गांधी को सक्रिय...

प्रियंका गांधी को पूर्व का प्रभार दिए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
वरिष्ठ संवाददाता,रायबरेली। Wed, 23 Jan 2019 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव बनाए जाने से जिले के लोगों की पुरानी  इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। यहां के कांग्रेसी और आम लोग लंबे समय से प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाए जाने की मांग कर रहे थे।
प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर पूर्व का प्रभार दिए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब कांग्रेश लोकसभा चुनाव में यूपी फतह करेगी। कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए लड्डू बांटे और पटाखे भी दागे।
सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के एल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उचित समय पर उचित निर्णय लेकर यूपी में कांग्रेस में जान फूंकने की शुरुआत कर दी है। जिला अध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा कि अब यूपी में कांग्रेस को बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है। 
राजीव गांधी स्टडी सर्किल के जिला अध्यक्ष विनय द्विवेदी ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी से कांग्रेस को 40 से कम सीटें नहीं मिलेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें