ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्रियंका बनीं न्यू ईयर क्वीन

प्रियंका बनीं न्यू ईयर क्वीन

नया साल, नई उम्मीदें लेकर आता है। इसी धारणा के साथ शनिवार को गोमती नगर स्थित निजी रेस्तेरां में महिलाओं ने धूमधाम से नववर्ष का स्वागत किया। डीजे की धुन पर देर तक डांस चला। कार्यक्रम में कई खेल खेले...

प्रियंका बनीं न्यू ईयर क्वीन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 04 Jan 2020 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

नया साल, नई उम्मीदें लेकर आता है। इसी धारणा के साथ शनिवार को गोमती नगर स्थित निजी रेस्तरां में महिलाओं ने धूमधाम से नववर्ष का स्वागत किया। डीजे की धुन पर देर तक डांस चला। कार्यक्रम में कई खेल खेले गए। इनाम के लिए प्रतिभागियों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। समारोह में महिलाओं को विभिन्न टाइटल से नवाजा गया। न्यू ईयर क्वीन प्रियंका रॉय,हाई हील पूनम और डांसिंग डीवा का खिताब अमीशा जैन को मिला। जहां एक तरफ महिलाओं ने बीते लम्हों को याद किया तो वहीं नए साल का संकल्प भी साझा किया। प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड गीतों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया। लहंगा, लंबरगिन्नी, पार्टी तो बनती है आदि गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया। पार्टी का संचालन रेनु गुप्ता ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें