Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPrivate Hospital in Telibagh Found Negligent License Revoked Amid Patient Care Issues
तेलीबाग के निजी अस्पताल पर होगी कड़ी कार्रवाई

तेलीबाग के निजी अस्पताल पर होगी कड़ी कार्रवाई

संक्षेप:

Lucknow News - - कृष्णा पल्ली के मरीज का गलत इलाज करने पर अस्पताल संचालन पर लगी थी

Jan 06, 2026 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

तेलीबाग के निजी अस्पताल में मरीज के इलाज में लापरवाही मामले में दोषी मिले अस्पताल के संचालन पर रोक लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही संचालन न होने की रिपोर्ट आला अफसरों को भेजी थी, लेकिन अस्पताल का संचालन हो रहा है। इसकी शिकायत मिली है। आलमबाग के कृष्णा पल्ली निवासी सौरभ मिश्रा को पेशाब में संक्रमण और खून आने की शिकायत होने पर परिवारीजनों ने पिछले साल तेलीबाग के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मरीज को आईसीयू में शिफ्ट करके इलाज शुरू किया गया था, जहां मरीज को गलत कैथेटर डाल दिया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पेशाब संबंधी समस्या और अधिक बढ़ गई थी। ऐसे में तीमारदारों को केजीएमयू में मरीज का दोबारा ऑपरेशन कराना पड़ गया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएमओ से की थी। गठित कमेटी की जांच में निजी अस्पताल पर लगे आरोप सही मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया की गई थी। उसके बाद भी अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। इस बार पीड़ित ने लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता से शिकायत की। अपर निदेशक ने सीएमओ को पत्र भेजकर दोषी अस्पताल के संचालन पर तुरंत रोक लगाने के कड़े निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। निजी अस्पताल का संचालन मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।