केजीएमयू से फरार बंदी की तलाश में दो टीमें लगीं
केजीएमयू से फरार बंदी की तलाश में दो टीमें लगीं सात जनवरी 2025 को सरोजनीनगर थाने से दुष्कर्म के मामले

पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रहा दुष्कर्म का आरोपी हैदर अली शुक्रवार को बथरूम जाने के बाहने केजीएमयू से भाग निकला। काफी देर होने के बाद जब आरोपी नहीं आया तो ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। जेलर ने चौक थाने में दोनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की दो टीमें बंदी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। ओडिशा के बलासोर चांदीपुर गांव निवासी हैदर अली सरोजनीनगर थाने से सात जनवरी 2025 को दुष्कर्म के मामले में जेल आया था। तब से वह जेल में था। अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए 31 मई को बलरामपुर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद 4 जून को बलरामपुर के डॉक्टर ने हैदर अली को केजीएमयू अस्पताल रेफर कर दिया। तब से हैदर केजीएमयू के गांधी वार्ड में भर्ती था। उसकी सुरक्षा में छह पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार को हैदर की सुरक्षा में दिनेश कुमार और धर्मेंद्र सिंह की ड्यूटी लगी थी। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि एक सिपाही बंदी की जांच रिपोर्ट लेने चला गया। इस दौरान हैदर ने दूसरे सिपाही से बथरूम जाने को कहा। सिपाही बंदी को लेकर बथरूम ले गया। काफी देर होने पर जब बंदी नहीं आया तो सिपाही ने उसकी तलाश की। जानकारी न मिलने पर सिपाहियों ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। बंदी के फरार होने की सूचना पर जेल अधिकारी और चौक पुलिस केजीएमयू पहुंची। पुलिस ने भागे बंदी की तलाश की। उसके न मिलने पर जेलर ने हैदर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बंदी की तलाश में दो टीमें लगी है। पुलिस की एक टीम उसके घर गई है। वहीं बंदी की सुरक्षा में लगे दोनों सिपाही पुलिस हिरासत में है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


