पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत फिरोजाबाद नामांकन में रहा आगे
Lucknow News - - विशेष अभियान में गाजियाबाद-बस्ती भी रहे आगे - असंगठित श्रमिकों तक पहुंच रहा

लखनऊ, विशेष संवाददाताअसंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएम-एसवाईएम) के तहत कई जिलों ने बेहतर प्रगति की है। 15 जनवरी से 15 मार्च के मध्य चलाए गए विशेष अभियान में फिरोजाबाद सर्वाधिक 349 नामांकन कर शीर्ष स्थान पर रहा। गाजियाबाद 262 और बस्ती 238 नामांकनों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बांदा, बरेली, अंबेडकरनगर, हापुड़ और बिजनौर ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।वित्तीय वर्ष 2025-26 की समग्र प्रगति में हरदोई 929 नामांकन के साथ पहले स्थान पर रहा। आजमगढ़ ने 597 नामांकन और गाजियाबाद 547 नामांकन कर खुद को माडल जिलों की श्रेणी में बरकरार रखा है।
प्रतापगढ़, बस्ती, बलिया, मेरठ और वाराणसी जैसे जिलों की सक्रियता भी उल्लेखनीय रही है। जिन जिलों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम रहा है, वहां प्रशासनिक स्तर पर विशेष प्रयास किए जाने का निर्देश दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


