ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में देश का सम्मान और गौरव बढ़ाया :मुख्यमंत्री योगी

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में देश का सम्मान और गौरव बढ़ाया :मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैम्पियन्स आफ द अर्थ अवार्ड’ के लिए चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी...

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में देश का सम्मान और गौरव बढ़ाया :मुख्यमंत्री योगी
राज्य मुख्यालय। विशेष संवाददाता।,लखनऊFri, 28 Sep 2018 07:54 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैम्पियन्स आफ द अर्थ अवार्ड’ के लिए चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के माध्यम से विश्व को भावी पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाए रखने के प्रधानमंत्री के प्रयासों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर न केवल मान्यता दी गयी है बल्कि उन्हें सराहा भी गया है। प्रधानमंत्री ने विश्व पटल पर देश की प्रतिष्ठा, सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। उनकी सफलता से पूरा देश गौरान्वित महसूस कर रहा है।
बताते चलें कि  संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रधानमंत्री  को पालिसी लीडरशिप कैटेगरी के अंतर्गत इण्टरनेशनल सोलर एलायंस तथा पर्यावरण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यों तथा वर्ष 2022 तक भारत में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग को पूरी तरह से समाप्त करने के संकल्प के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘चैम्पियन्स आफ द अर्थ अवार्ड’ से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम  प्रयास से ही संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रतिवर्ष 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसी प्रकार यूनेस्को द्वारा कुम्भ को ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ की सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ भारत मिशन’ तथा ‘नमामि गंगे परियोजना’ के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वच्छ और सन्तुलित पर्यावरण के साथ ही स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने का सफल प्रयास किया है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें