ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलखनऊ की कंचन बड़े पर्दे पर आएंगी नजर

लखनऊ की कंचन बड़े पर्दे पर आएंगी नजर

लखनऊ। निज संवाददाता

लखनऊ की कंचन बड़े पर्दे पर आएंगी नजर
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 29 Apr 2019 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता

लखनऊ की कंचन अवस्थी अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। गनवाली दुल्हनिया फिल्म में वह ‘शर्मीली राय के किरदार में एक मनमौजी लड़की का रोल निभा रही हैं। तीन मई को रिलीज हो रही यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमडी फिल्म है। जिसमें दर्शक हास्य के साथ सस्पेंस का लुत्फ उठा सकेंगे। फिल्म के प्रमोशन के लिए कंचन सोमवार को लखनऊ में मौजूद रहीं।

कंचन ने बताया कि फिल्म में मुख्य किरदार का रोल निभा रही हैं। फिल्म में उनका रोल एक मनमौजी लड़की का है। जो खुद की मर्जी से सब काम करती है। फिल्म में हास्स के साथ सस्पेंस भी है। अंत तक फिल्म में सस्पेंस बना है कि गनवाली की शादी होगी या नहीं। शर्मिली के घर वाले शादी तय करते हैं। शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच शादी की रात दुल्हन किडनैप हो जाती है। पूरा घर परेशान है इसी बीच शर्मिली के कमरे से खत मिलता है जिसमें लिखा है कि वह किसी लड़के से प्यार करती है जिससे वह शादी करना चाहती है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग लखनऊ, बरेली और सीतापुर में हुई है।

शास्त्रीय संगीत सीखते- सीखते आ गई फिल्मी दुनिया में

कंचन ने बताया कि वह भातखण्डे से शास्त्रीय संगीत सीख रहीं थी। इसी बाच उनका रुझान थिएटर की तरफ होने लगा। थिएटर जाकर व नाटक देखेन लगीं। इसी दौरान लखनऊ में ऑडीशन हो रहा था। ऑडीशन में सेलेक्ट हो गई और फिल्मी दुनिया के रास्ते खुल गए। अभी भी वह मुम्बई में संगीत की क्लासेज कर रहीं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें