ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊम्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों को सुरक्षा दिलाए जाने की मांग

म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों को सुरक्षा दिलाए जाने की मांग

म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे उत्पीड़न का विरोध तेज होने लगा है। मंगलवार को मतदाता जागरण संस्थान की ओर से प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उठाई गई। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. शेख सिराज...

म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों को सुरक्षा दिलाए जाने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 12 Sep 2017 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे उत्पीड़न का विरोध तेज होने लगा है। मंगलवार को मतदाता जागरण संस्थान की ओर से प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उठाई गई। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. शेख सिराज बाबा ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाने की मांग की। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई। वहीं शेख ताहिर सिद्दीकी ने कहा कि फौजी जवानों व कट्टरपंथियों के अत्याचार से अपनी जान बचाकर दूसरे देश भागे रोहिंग्या मुसलमानों को वापस सुरक्षित लाया जाए। म्यांमार में हुई घटना से भारत ही नहीं विश्व भर के मुसलमान आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि मांग पर जल्द कार्रवाई न की गई तो जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान मौलाना अकरम नदवी, कारी तैय्यब, डॉ.आफताब अहमद, डॉ. शकील आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें