ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊज्यादा पानी पीने से हो सकती हैं कई बीमारियां

ज्यादा पानी पीने से हो सकती हैं कई बीमारियां

-आयुर्वेद विशेषज्ञ ने अधिक पानी न पीने की दी सलाह अच्छी सेहत के लिए पानी जरूरी है लेकिन आवश्यकता से ज्यादा पानी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए जब प्यास लगे तभी पानी पिएं। दिन भर पानी पीना...

ज्यादा पानी पीने से हो सकती हैं कई बीमारियां
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 30 Jul 2017 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

-आयुर्वेद विशेषज्ञ ने अधिक पानी न पीने की दी सलाह अच्छी सेहत के लिए पानी जरूरी है लेकिन आवश्यकता से ज्यादा पानी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए जब प्यास लगे तभी पानी पिएं। दिन भर पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदेह है। इससे तमाम तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। शरीर के अहम अंगों पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। ये जानकारी दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के सीनियर कंसलटेंट (आयुर्वेद) डॉ. परमेश्वर अरोड़ा ने दी। वे रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। डॉ. परमेश्वर अरोड़ा ने कहा कि लोगों में खूब पानी पीने को लेकर भ्रम है। लोगों को लगता है कि सेहत के लिए खूब पानी पीना जरूरी है। मोटापा घटाने में भी पानी की अहम भूमिका है। जबकि ये सच नहीं है। जरूरत से ज्यादा पानी पीने से तमाम तरह की गंभीर बीमारी घेर लेती हैं। इनमें पेट, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर व गुर्दा संबंधी बीमारी हो सकती है। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि अधिक पानी पीने से डायजेस्टिव एंजाइम निष्क्रिय हो जाते हैं। नतीजतन खाना जल्द नहीं पचता। लंबे समय तक यह प्रक्रिया चलने से पाचन की क्षमता कमजोर हो जाती है। साथ ही अधिक पानी पीने से डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। गुर्दों को अधिक काम करना पड़ता है। जिससे गुर्दे की बीमारी हो सकती है। डॉ. एनडी मिश्रा ने कहा कि पानी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है पर इसकी मात्रा सीमित होनी चाहिए। नियमित अंतराल पर हमें थोड़ा-थोड़ा पानी पीना चाहिए। प्यास लगने पर ही पानी पिएं डॉ. परमेश्वर अरोड़ा ने कहा कि प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए। एक बार में आधा या एक ग्लास से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। दिन भर में पानी की मात्रा शारीरिक कार्य के अनुसार होनी चाहिए। गर्मी में पानी की मात्रा बढ़ाई जानी चाहिए। खाना खाते समय थोड़ा पानी पिएं टुड़ियागंज स्थित आयुर्वेद कॉलेज से रिटायर डॉ. आरसी पंत ने बताया कि खाना खाते समय सौ से डेढ़ सौ एमएल पानी लाभदायक होता है। इससे खाना जल्दी पचता है। उन्होंने बताया कि खाना खाते समय मुंह में लार बनती है। थोड़ा पानी पीने से खाना आसानी से महीन हो जाता है। कहीं ठहरता भी नहीं है। खाने के बाद पानी कुछ देर पानी नहीं पीना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें