ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमायावती पार्टी की नीतियों से भटक गई हैं- केके गौतम

मायावती पार्टी की नीतियों से भटक गई हैं- केके गौतम

बसपा सुप्रीमो मायावती पार्टी की नीतियों से भटक गई हैं। वह कांशीराम और बाबा साहेब के सपनों को तोड़ रही हैं। यह आरोप शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में बसपा सरकार में पूर्व कैबिनेट...

मायावती पार्टी की नीतियों से भटक गई हैं- केके गौतम
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 28 Jul 2017 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

बसपा सुप्रीमो मायावती पार्टी की नीतियों से भटक गई हैं। वह कांशीराम और बाबा साहेब के सपनों को तोड़ रही हैं। यह आरोप शुक्रवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में बसपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे केके गौतम ने लगाया। उन्होंने कहा कि मायावती दलितों को सिर्फ अपना वोट बैंक समझती हैं। केके गौतम ने कहा कि पार्टी की विचारधारा से भटकने के कारण ही उन्होंने बसपा छोड़ कर बहुजन उत्थान पार्टी का गठन किया है। जो दलित व पिछड़ों के लिए कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि जोर सिंह बौद्ध को राष्ट्रीय महासचिव, फरहान खां सूरी को प्रदेश उपाध्यक्ष, शादाब सिद्दीकी को प्रदेश महासचिव, राहुल जौहरी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें