ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊश्री श्याम मंदिर में तीज महोत्सव की तैयारी शुरू, 14 को होगा महोत्सव 

श्री श्याम मंदिर में तीज महोत्सव की तैयारी शुरू, 14 को होगा महोत्सव 

गृहस्थ आश्रम के रिश्तों में मिठास घोलकर महिलाओं के जीवन को सुगम बनाने के लिये श्री श्याम मंदिर महिला मंडल श्याम मंदिर प्रांगण में चौदह अगस्त को तीज महोत्सव का आयोजित कर तीज स्पेशल जोड़ी चुनकर...

श्री श्याम मंदिर में तीज महोत्सव की तैयारी शुरू, 14 को होगा महोत्सव 
हिन्दुस्तान टीम,गोंडा। Sun, 12 Aug 2018 03:58 PM
ऐप पर पढ़ें

गृहस्थ आश्रम के रिश्तों में मिठास घोलकर महिलाओं के जीवन को सुगम बनाने के लिये श्री श्याम मंदिर महिला मंडल श्याम मंदिर प्रांगण में चौदह अगस्त को तीज महोत्सव का आयोजित कर तीज स्पेशल जोड़ी चुनकर सम्मानित करेगी। 
महिला मंडल की मंत्री पूनम मित्तल ने बताया कि पवित्र सावन मास की तीज तिथि को मारवाड़ी समाज तीज महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर दस वर्ष से गृहस्थ आश्रम में एक दूसरे के दुःख दर्द को साझा कर प्रेम पूर्वक गृहस्थ आश्रम में जीवन निर्वहन करने वाली सास-बहू , ननद-भाभी,  देवरानी-जिठानी , बुआ-भतीजी, बहन-बहन की उत्कृष्ट जोड़ियों को सर्वोत्कृष्ट पुरुस्कार से नवाजा जायेगा। 
उन्होंने बताया कि इस प्रकार नई सोच के कार्यक्रमों से महिलाओं का दैनिक जीवन को नई प्रेरणा मिलेगी और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रिश्तों का बखूबी निर्वहन करने वाली महिलाओं का जीवन खुशहाल होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में मल्टीकलर साड़ी, सूट और लहंगा मुख्य थीम होगा। कार्यक्रम के लिए मंडल की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बेनू मोदी व अन्य महिला सदस्यों ने तैयारी तेज कर दी है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें