Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPreparation for Doorway Worship and Valor Day Event at Shri Krishna Janmabhoomi on December 6
मथुरा में छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर होगा देहरी पूजन

मथुरा में छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर होगा देहरी पूजन

संक्षेप:

Lucknow News - अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने 6 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में देहरी पूजन और शौर्य दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रयास करने का संकल्प लिया।

Sun, 30 Nov 2025 09:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में देहरी पूजन एवं शौर्य दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी कार्यकर्ताओं के साथ छह दिसंबर को सुबह नौ बजे मथुरा कूच करेंगे। कुर्सी रोड स्थित संगठन के मुख्य कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं के विभाजन, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों व जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि देहरी पूजन एवं शौर्य दिवस को सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और वैदिक परंपराओं की शक्ति का प्रतीक बनाते हुए ऐतिहासिक स्वरूप में संपन्न किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष चंद्र मौली शुक्ला, कानपुर मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह, बाराबंकी जिलाध्यक्ष शिवम वर्मा, लखनऊ मंडल अध्यक्ष घनश्याम रस्तोगी, आचार्य रामजी अवस्थी, सुनील सिंह आदि रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में महासभा के मूल उद्देश्यों वैदिक संस्कृति, धर्म जागरण और राष्ट्रीय गौरव के प्रसार के लिए सभी ने एकजुट होकर सतत प्रयास करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमौलि शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारियां शुरू करने के साथ ही संगठन के सभी इकाइयों के अध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है कि पूर्वांचल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह तथा पश्चिमांचल अध्यक्ष सौरभ सिंह राजावत अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ मथुरा पहुंचेंगे।