कार की टक्कर से स्कूटी सवार गर्भवती जख्मी, गर्भपात

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - एक टक्कर ने उजाड़ दी मां बनने की खुशी, गर्भस्थ शिशु को नहीं बचा

कार की टक्कर से स्कूटी सवार गर्भवती जख्मी, गर्भपात

अहिमामऊ चौराहे पर कार की टक्कर ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। स्कूटी से घर लौट रही गर्भवती को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गर्भ में पल रहे शिशु को भी गंभीर चोट पहुंची। डॉक्टरों ने महिला की जान बचाने के लिए गर्भपात कराने की सलाह दी, जिसके बाद महिला की मां बनने की उम्मीद टूट गई। अर्जुनगंज के अगस्त्य एन्क्लेव निवासी भानु प्रताप पाल की पत्नी मधू सात मई की सुबह लोहिया के मातृ शिशु रेफरल अस्पताल से स्कूटी से घर लौट रही थीं।

अहिमामऊ चौराहे पर तेज रफ्तार लाल रंग की कार ने उनकी स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह स्कूटी समेत सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचा। इलाज के दौरान डॉक्टरों की सलाह पर आठ मई को उन्हें गर्भपात कराना पड़ा। पीड़ित पति की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने कार मालिक और महिला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।